खटीमा में बनेगा हस्तशिल्प व हथकरघा विकास प्रशिक्षण केंद्र
मुख्यमंत्री ने खटीमा में विभिन्न योजनाओं की स्वीकृति दी है। हस्तशिल्प व हथकरघा की विशेष कलाओं के संरक्षण एवं विकास के लिए प्रशिक्षण केंद्र विकसित किया जाएगा। छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उच्च स्तर का ज्ञान देने के लिए खटीमा क्षेत्र में पुस्तकालय तैयार करने, जल भराव की समस्या से निपटने के लिए ड्रेनेज प्लान तैयार करने और नालों का निर्माण करने की स्वीकृति दी है।
कपकोट में खुलेगा नर्सिंग कॉलेज
कपकोट के ससोला में नर्सिंग कॉलेज खोला जाएगा। इस कॉलेज के खुलने से क्षेत्र के युवाओं को नर्सिंग की पढ़ाई के लिए हल्द्वानी व देहरादून नहीं आना पड़ेगा। इसके अलावा कपकोट में स्थित केदारेश्वर स्टेडियम की सुरक्षा के लिए बाढ़ सुरक्षा कार्य करने की स्वीकृति दी गई है।