फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सिडकुल के सीईपीटी प्लांट के टैंक में गैस की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत

Mon, 25 Oct 2021 07:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर

सार

क्षेत्र में जलभराव होने की वजह से प्लांट की मोटर फुंक गई थी। तीनों वहां मोटर ठीक करने गए थे।
विज्ञापन
गैस की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत् - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के रुद्रपुर में सोमवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। सिडकुल के सीईपीटी प्लांट के टैंक की खतरनाक गैस के प्रभाव में आकर मोटर ठीक करने गए तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और दमकल कर्मियों की टीम ने शवों को बाहर निकाला।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सिडकुल के सेक्टर सात में सीईपीटी प्लांट है। इसमें उद्योगों के गंदे पानी का ट्रीटमेंट किया जाता है। इसका संचालन रेमकी कंपनी करती है। क्षेत्र में जलभराव होने की वजह से प्लांट की मोटर फुंक गई थी।

सोमवार की शाम कंपनी का हेल्पर हरिपाल निवासी बरेली टैंक में सफाई करते हुए गिर गया था। इसके बाद उसे बचाने के लिए प्लांट हेड रमन निवासी रुद्रपुर और मार्केटिंग कर्मचारी अवधेश टैंक में उतरे थे। 
विज्ञापन


इस दौरान तीनों अमोनिया गैस की चपेट में आ गए और बाहर नहीं आ सके। सीओ आशीष भारद्वाज ने बताया कि तीनों लोग टैंक के अंदर गैस की चपेट में आए जिससे दम घुटने के कारण उनकी मौत हुई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें