फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर जानलेवा हमला: रुद्रपुर में कार सवारों ने पुलिसकर्मी को पीटा, आग लगने से हाथ झुलसे

Wed, 13 Jul 2022 09:36 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर

सार

करीब साढ़े चार बजे कार सवार चार युवक वहां पहुंचे और पुलिस लाइन के अंदर जाने लगे। लक्ष्मण राणा का कहना है कि उन्हें रोककर पूछताछ की गई तो कार सवार युवक आगबबूला हो गए।
विज्ञापन
हमले में घायल पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में रुद्रपुर पुलिस लाइन परिसर में नहीं घुसने देने पर कार सवार चार लोगों ने गेट पर तैनात पुलिसकर्मी (संतरी) पर हमला कर दिया। आरोप है कि छीना झपटी में एक बोतल में आग भी लग गई इससे पुलिसकर्मी के हाथ झुलस गए। पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, हमलावरों को पकड़ लिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस लाइन के अटरिया गेट पर बुधवार को लक्ष्मण राणा (53) ड्यूटी कर रहे थे। आरोप है कि करीब साढ़े चार बजे कार सवार चार युवक वहां पहुंचे और पुलिस लाइन के अंदर जाने लगे। लक्ष्मण राणा का कहना है कि उन्हें रोककर पूछताछ की गई तो कार सवार युवक आगबबूला हो गए। इस पर चारों कार से उतरकर गेट पर शोर मचाने लगे। 

लक्ष्मण के मुताबिक, उन्होंने कार को रोकने के लिए टायर के नीचे एक बोतल डालने का प्रयास किया। इसी दौरान चारों युवक बोतल छीनने लगे। इतने में बोतल में आग लग गई। इससे लक्ष्मण के दोनों हाथ झुलस गए। चारों युवकों को पंतनगर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

हाथ झुलस गए मगर लक्ष्मण ने हार नहीं मानी

हाथ झुलसने के बावजूद लक्ष्मण ने हार नहीं मानी। उसने चारों युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। लक्ष्मण मूल रूप से अल्मोड़ा के रहने वाले हैं और कई सालों से रुद्रपुर में तैनात हैं। वह एसओजी में भी रह चुके हैं। उनकी पत्नी भी पुलिस विभाग में तैनात है।

‘छात्र संघ अध्यक्ष हूं, सस्पेंड करा दूंगा’

लक्ष्मण के अनुसार पुलिस लाइन पहुंचे कार सवार युवकों में से एक ने कहा कि वह अल्मोड़ा कॉलेज का छात्र संघ अध्यक्ष है। पुलिस लाइन के आरआई से कहकर वह उसे सस्पेंड करा देगा। एक ने खुद को एडवोकेट बताकर डीएम से मिलने जाने की बात कही। एक ने खुद को एक बड़े अधिकारी का भतीजा बताया। 

कार में लगा था भाजपा का झंडा

लक्ष्मण ने बताया कि कार में बीजेपी का झंडा लगा था। युवक देहरादून से आ रहे थे। यह भी बताया जा रहा है कि खुद को छात्रसंघ अध्यक्ष बताने वाला युवक बेड़ीनाग का निवासी है। 

बोतल में ऐसा क्या था जो आग लग गई

वह बोतल भी सवालों के घेरे में है जिस पर आग लग गई। आग कैसे और क्यों लगी इसका जवाब भी किसी के पास नहीं है। बोतल में आखिर क्या था जिसने आग पकड़ ली, पुलिस के अधिकारी इस मामले में कुछ नहीं कह पा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बोतल संतरी के हाथ में थी जिससे वह कार को आगे बढ़ने से रोक रहे थे। हालांकि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। इसके बावजूद अभी पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

घायल का उपचार कराया जा रहा है। हमलावरों को पकड़ लिया गया और जल्द ही सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
- मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी, रुद्रपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें