फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बीरोंखाल में नशे में धुत होकर मस्ती करते मिले तीन डॉक्टर, तीनों सस्पेंड

Sun, 01 Jan 2023 09:30 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बैजरो

सार

बीरोंखाल के पूर्व प्रमुख दर्शन सिंह रिंगोड़ा ने बताया कि शनिवार को बीरोंखाल के मंदिर में काली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम व भंडारा चल रहा था। वहां पर तीन व्यक्ति नशे की हालत में धुत होकर मस्ती कर रहे थे।
विज्ञापन
डॉक्टर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के बीरोंखाल में शुभम सर्वम मेडिकल प्रोजेक्ट कंपनी की ओर से पीपीपी मोड पर संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तीन चिकित्सकों के नशे में धुत होकर बीरोंखाल बाजार में मस्ती करने का मामला प्रकाश में आया है। लोगों की शिकायत पर अस्पताल प्रबंधन ने तीनों चिकित्सकों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


UKSSSC: वन दरोगा भर्ती में दोबारा नहीं होगी शारीरिक परीक्षा, परीक्षार्थी जरूर पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

बीरोंखाल के पूर्व प्रमुख दर्शन सिंह रिंगोड़ा ने बताया कि शनिवार को बीरोंखाल के मंदिर में काली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम व भंडारा चल रहा था। वहां पर तीन व्यक्ति नशे की हालत में धुत होकर मस्ती कर रहे थे। उनकी हालत ऐसी थी कि वे ठीक ढंग से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। जानकारी लेने पर पता चला कि ये तीनों पीपीपी मोड पर संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में कार्यरत चिकित्सक हैं। चिकित्सकों को इस प्रकार नशे में देखकर लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने अस्पताल के प्रबंधक को बुलाकर उन्हें चिकित्सकों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल के प्रोजेक्ट मैनेजर शैलाब चौबे ने तीनों चिकित्सकों का व्यवहार निंदनीय बताया। कहा कि दोबारा ऐसी घटना न हो, इसके लिए तीनों चिकित्सकों को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें