पुलिस ने आठ लोगों का किया चालान
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने बिना सत्यापन के यहां आने पर आठ लोगों का चालान किया। ज्योतिर्मठ के कोतवाल देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि ट्रक में आने वाले आठ लोगों की पहचान के बाद चालान किया गया। मालवाहक ट्रक में सवारी ढोने के आरोप में ट्रक को सीज कर दिया गया है।
बिजनौर से बदरीनाथ धाम पहुंचे ट्रक को सीज कर दिया गया है। इसमें मौजूद सवारियों को ज्योतिर्मठ थाने में लाया गया। उनका चालान किया गया है। वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।
- सर्वेश पंवार, एसपी, चमोली।