फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में जानवर चराने गई दस वर्षीय बच्ची से गांव के ही व्यक्ति ने किया दुराचार

Mon, 13 Jul 2020 02:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कपकोट
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बागेश्वर जिले के कपकोट के एक गांव में दस साल की बच्ची से उसी के गांव के एक व्यक्ति ने दुराचार किया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बच्ची गांव के पास के जंगल में जानवर चराने गई थी कि तभी आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है।

बच्ची के चिल्लाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्ची के परिजनों ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 121 पर घटना की जानकारी दी।
 

पुलिस अधीक्षक रचिता सुयाल के निर्देश पर कपकोट पुलिस छानबीन में जुट गई है। कपकोट के थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट ने दुष्कर्म की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दी है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें