चार्जशीट के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई आज
शासन की ओर से पाखरो टाइगर सफारी निर्माण मामले में पीसीसीएफ राजीव भरतरी को चार्जशीट दी गई है, जिसे उन्होंने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। इस मामले में मंगलवार को नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। इसके अलावा भरतरी मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने चार अप्रैल को अपना अंतरिम फैसला सुनाया था। अगले सोमवार 24 अप्रैल को इस मामले में फिर से सुनवाई होनी है। वहीं, दूसरी ओर राजीव भरतरी की ओर से कैट में फिर अवमानना याचिका दाखिल की गई है। इस पर भी 24 अप्रैल को ही सुनवाई होनी है। ऐसे में माना जा रहा है कि कोर्ट में दाखिल इन याचिकाओं के फैसले का असर आगे शासन के किसी निर्णय पर न पड़े, इसलिए कानूनी रूप से सभी पक्षों को देखा जा रहा है, ताकि आगे कोई दिक्कत ना हो।