फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अब सड़क से 50 मीटर की दूरी होने पर लग सकेंगे हाॅट मिक्स प्लांट, मानकों में संशोधन के बाद मंजूरी

Thu, 26 Feb 2026 01:41 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

अभी तक हॉट मिक्स प्लांट लगाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग और स्टेट हाइवे से 100 मीटर की दूरी का नियम था। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में हॉट मिक्स प्लांट लगाने में समस्या आ रही थी, जिससे डामरीकरण का काम प्रभावित हो रहा था।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : सूचना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब सड़क से 50 मीटर की दूरी होने पर हाॅट मिक्स प्लांट लग सकेंगे। कैबिनेट ने उत्तराखंड स्टोन क्रशर, स्क्रीनिंग प्लांट, मोबाइल स्टोन क्रशर, मोबाइल स्क्रीनिंग प्लांट, पल्वराईजर प्लांट, हाॅट मिक्स प्लांट, रेडिमिक्स प्लांट, अनुज्ञा (तृतीय संशोधन) नीति-2024 में हॉट मिक्स प्लांट की स्थापना के लिए दूरी के मानकों में संशोधन किए जाने को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है।

ऐसे में पर्वतीय क्षेत्र में हाॅट मिक्स प्लांट लगाना आसान हो जाएगा। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के अधिकारियों के अनुसार अभी तक हॉट मिक्स प्लांट लगाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग और स्टेट हाइवे से 100 मीटर की दूरी का नियम था।

ये भी पढे़ं...Chamoli:  सैकोट की महिलाओं ने लिया ऐतिहासिक फैसला, सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब बंद, 50 हजार का सख्त जुर्माना

इससे पर्वतीय क्षेत्रों में हॉट मिक्स प्लांट लगाने में समस्या आ रही थी, जिससे डामरीकरण का काम प्रभावित हो रहा था। अब पर्वतीय क्षेत्रों में राष्ट्रीय राजमार्ग और स्टेट हाइवे से 50 मीटर की दूरी पर हॉट मिक्स प्लांट लगाया जा सकेगा। मैदानी क्षेत्रों में पूर्व की तरह ही 100 मीटर का नियम रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें