फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar: महिला को मारने वाला गुलदार पिंजरे में हुआ कैद, केवल डेढ़ दांत होने से बन गया था मानवभक्षी

Thu, 28 Jul 2022 11:24 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक उत्तराखंड की ओर से आदमखोर गुलदार को मारने के आदेश मिलते ही वन विभाग ने बुधवार को ही गांव में शिकारी दल तैनात कर दिया था।  
विज्ञापन
पिंजरे में फंसा गुलदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में कोटद्वार के दुगडडा के गोदी बड़ी गांव में महिला को मारने वाला गुलदार बुधवार देर रात वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार को आदमखोर घोषित किया गया था। वन विभाग ने पिंजरे में कैद गुलदार को रात में ही चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर के सुपुर्द कर दिया था। सामने आया कि गुलदार सिर्फ डेढ़ दांत होने के कारण मानवभक्षी बन गया था।

शिकारी दल ने कई घंटे किया इंतजार

मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक उत्तराखंड की ओर से आदमखोर गुलदार को मारने के आदेश मिलते ही वन विभाग ने बुधवार को ही गांव में शिकारी दल तैनात कर दिया था।  बुधवार को डीएफओ दिनकर तिवारी शिकारी दल को लेकर गांव पहुंचे। शिकारी दल ने घटनास्थल के साथ ही आसपास के क्षेत्र का मुआयना किया। उधर, ग्रामीणों को बुधवार दिन में गांव के पास के गदेरे में गुलदार नजर आया है जिसके बाद लोग गांव की ओर दौड़ पड़े। कई घंटे इंतजार के बाद बुधवार देर रात को गुलदार पिंजरे में कैद हुआ।

महिला को मारकर भी गांव में घूम रहा था गुलदार

19 जुलाई की सुबह महिला रीना देवी (38) को मारने वाला गुलदार बुधवार तक पिंजरे में नहीं फंस सका था, लेकिन क्षेत्र में लगातार उसकी दहशत बनी हुई थी। गोदी बड़ी गांव के आसपास के क्षेत्र में वह दो मवेशियों को भी मार चुका है। घटना की पुनरावृत्ति की आशंका और दहशत को देखते हुए ग्रामीण लगातार उससे निजात दिलाने की मांग करते आ रहे थे। डीएफओ दिनकर तिवारी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मुरादाबाद के शिकारी राजीव सोलोमन और उनके सहयोगी नदीम खान की टीम को बुलाया गया। 

विज्ञापन


Exclusive: पर्वतारोहण से होने वाली आय में से उत्तराखंड को मिलेगा 25 प्रतिशत हिस्सा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें