फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: कारोबारी के परिवार को तमंचे की नोक पर बंधक बनाकर लूट, बदमाश फरार

Tue, 07 Dec 2021 11:43 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

, गांव धनपुरा में लक्सर रोड पर भैंस कारोबारी मासूम का घर है। परिवार में चंद दिनों बाद ही दो बेटों की शादी होनी है। इसलिए जेवरात आदि सामान खरीद कर रखा गया था।
विज्ञापन
लाखों के जेवरात और नकदी लेकर बदमाश फरार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में पथरी क्षेत्र के धनपुरा में बदमाशों ने एक भैंस कारोबारी के परिवार को तमंचे की नोक पर बंधक बनाकर लूट को अंजाम दे डाला। घर से लाखों के जेवरात और नकदी लेकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस और एसओजी की टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी है।

तमंचे के बल पर पूरे परिवार को काबू में किया

पुलिस के मुताबिक, गांव धनपुरा में लक्सर रोड पर भैंस कारोबारी मासूम का घर है। परिवार में चंद दिनों बाद ही दो बेटों की शादी होनी है। इसलिए जेवरात आदि सामान खरीद कर रखा गया था। सोमवार आधी रात कुछ बदमाश मासूम के घर घुस गए और तमंचे के बल पर पूरे परिवार को काबू में कर लिया।

धरपकड़ के लिए टीमें गठित

बदमाश घर से जेवर नकदी समेटकर फरार हो गए। परिवार ने जैसे-तैसे पुलिस को सूचना दी। लूट की जानकारी मिलने से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस और एसओजी की टीम में बदमाशों की तलाश में जुट गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी गई है। जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें