फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: लाल तप्पड़ स्थिति लीसा फैक्टरी में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

Sat, 04 Sep 2021 01:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

जानकारी के मुताबिक शनिवार को दोपहर 12:15 बजे के आसपास लाल तप्पड़ स्थित एक लीसा फैक्टरी में आगजनी की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली और लाल तप्पड़ पुलिस चौकी का बल मौके पर पहुंच गया है। दमकल का एक वाहन आग बुझाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून जिले के लाल तप्पड़ स्थित लीसा फैक्टरी में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। दिन-दोपहर अचानक लगी इस आग से मौके पर हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शनिवार को दोपहर 12:15 बजे के आसपास लाल तप्पड़ स्थित एक लीसा फैक्टरी में आगजनी की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली और लाल तप्पड़ पुलिस चौकी का बल मौके पर पहुंच गया है। दमकल का एक वाहन आग बुझाने का प्रयास कर रहा है।

लीसा फैक्टरी में अचानक आग लगने से फैक्टरी के अंदर काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अभी भी फैक्टरी से धुआं व आग की ऊंची लपटें उठ रही हैं। फैक्टरी के आसपास आबादी क्षेत्र है। 

वहीं शनिवार को तड़के देहरादून के प्रेमनगर स्थित एक मोबाइल की दुकान में आग लग गई थी। जिसे दमकल कर्मियों द्वारा बुझाया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें