इन पर भी बनी सहमति
- महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए उत्कृष्ट खिलाड़ियों को पांच प्रतिशत कोटा
- ऊधमसिंह नगर में महिला स्पोर्ट्स कालेज की स्थापना के लिए चिन्हित की गई भूमि की उपयोगिता की जांच का निर्णय
- सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल प्रशिक्षक की व्यवस्था
- दिव्यांगों के लिए खेल प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन
- हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय की भूमि के लिए वन विभाग के साथ होगी बैठक
- ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन किए जाएंगे
- शराब व बीयर की बोतल पर एक रुपये की धनराशि सेस के रूप में आबकारी विभाग कटौती कर रहा है। इसे खेल विभाग को दिया जाएगा। इसकी अधिसूचना के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव आएगा।
- पौड़ी स्थित रांसी में निर्माणाधीन स्टेडियम हाई एल्टीट्यूट सेंटर के रूप में विकसित होगा।