फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुले, लगे जयकारे...पावन पल के साक्षी बने सैकड़ों श्रद्धालु

Sun, 18 May 2025 07:30 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमाेली

सार

Uttarakhand News: मंदिर को गेंदे के फूलों से सजाया गया है। मंदिर के कपाट खुलते ही शिवभक्तों ने जय रुद्रनाथ के जयकारे लगाए।  
विज्ञापन
रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह चार बजे विधि विधान से पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। इस मौके पर 500 से ज्यादा श्रद्धालु पावन पल के साक्षी बने। कपाट खुलते ही मंदिर बाबा के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर को गेंदे के फूलों से सजाया गया है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर से रुद्रनाथ भगवान की उत्सव डोली रात्रि प्रवास के लिए पुंग बुग्याल पहुंची थी। इसके बाद शनिवार देर शाम को ही भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली अपने मंदिर में पहुंच गई थी। शनिवार सुबह पुजारी सुनील तिवारी ने भगवान रुद्रनाथ की पूजा-अर्चना और आरती की।

Kedarnath: गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर तबीयत बिगड़ने से दो यात्रियों की गई जान, हार्ट अटैक से मौत की आशंका
विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

भोग लगाने के बाद सुबह करीब 10 बजे भक्तों के साथ डोली ने अपने मंदिर के लिए प्रस्थान किया। देर शाम को डोली अपने भक्तों के साथ रुद्रनाथ मंदिर में पहुंची। डोली के मंदिर परिसर में पहुंचते ही शिवभक्तों ने जय रुद्रनाथ के जयकारे लगाए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें