फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: होमगार्ड मुख्यालय में मुख्यमंत्री ने ली रैतिक परेड की सलामी, कहा- कोरोना वॉरियर्स को मिलेंगे छह हजार रुपए

Mon, 06 Dec 2021 01:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि होमगार्ड्स की परेड को देखकर उनके एनसीसी कैडेट्स के दिनों की याद ताजा हो गई। कहा कि मैं भी आप लोगों की तरह पूरी निष्ठा से परेड किया करता था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के दौरान ड्यूटी करने वाले होमागार्डों को छह हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रैतिक परेड के दौरान यह घोषणा की। वह देहरादून स्थित होमगार्ड मुख्यालय में आयोजित रैतिक परेड में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली। 

होमगार्ड्स द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों की सराहना 

परेड की सलामी लेने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि होमगार्ड्स की परेड को देखकर उनके एनसीसी कैडेट्स के दिनों की याद ताजा हो गई। कहा कि मैं भी आप लोगों की तरह पूरी निष्ठा से परेड किया करता था। कहा कि एक सैनिक पुत्र होने के नाते मुझे फोर्स व वर्दी से बहुत लगाव है। इस दौरान उन्होंने होमगार्ड्स द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों की सराहना भी की।

होमगार्ड फोर्स का होगा विस्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि होमगार्ड फोर्स का विस्तार किया जाएगा। ट्रेनिंग का विस्तार किया जाएगा। राज्य में होमगार्ड की संख्या बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने सभी होमगार्ड्स को आश्वस्त किया कि सरकार हमेशा उनके साथ रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें