फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: केंद्र में रुके 259 करोड़ अनुदान का रास्ता साफ, जीटीसी जमा न कराने लगाई गई थी पूर्व में रोक

Sun, 04 Jun 2023 12:52 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

केंद्र सरकार ने समय पर जीटीसी जमा न कराने से शहरी स्थानीय निकायों, पंचायती राज संस्थाओं और स्वास्थ्य विभाग की 2022-23 का अनुदान रोक दिया था। करीब 390.39 करोड़ का अनुदान रोकने से नगरों-कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में इस धनराशि से होने वाले काम लटक गए थे।

विज्ञापन
money new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

15वें केंद्रीय वित्त आयोग के तहत पिछले वित्तीय वर्ष में जारी अनुदान का हस्तांतरण प्रमाणपत्र (जीटीसी) समय पर न देने से रोका गया 258.62 करोड़ रुपये अनुदान का रास्ता साफ हो गया है। सचिव वित्त दिलीप जावलकर के सख्त रुख के बाद स्वास्थ्य, शहरी विकास विभाग और पंचायती राज विभाग ने जीटीसी मुहैया करा दिए हैं।

विज्ञापन


जीटीसी देने से वित्त विभाग ने 131.77 करोड़ की धनराशि जारी कर दी है। केंद्र सरकार ने समय पर जीटीसी जमा न कराने से शहरी स्थानीय निकायों, पंचायती राज संस्थाओं और स्वास्थ्य विभाग की 2022-23 का अनुदान रोक दिया था।

करीब 390.39 करोड़ का अनुदान रोकने से नगरों-कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में इस धनराशि से होने वाले काम लटक गए थे। केंद्रीय वित्त आयोग की सिफारिश के मुताबिक, टाइड और अनटाइड मद में जारी होने वाले अनुदान का 50 प्रतिशत खर्च स्वच्छता के लिए, खुले में शौच की स्थिति सुधारने, पेयजल आपूर्ति व वर्षा जल संग्रहण के काम भी खर्च होनी है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रधानमंत्री मोदी की पहल से पुराने वैभव में लौटेगी चौरासी कुटिया, जानिए क्यों है ये जगह खास

इसके अलावा स्थानीय निकायों से शहरों व गांवों में स्वास्थ्य केंद्रों को मजबूती के लिए भी अनुदान का उपयोग होना है। स्वास्थ्य विभाग को इसका नोडल बनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, 22 मई को सचिव वित्त ने समीक्षा बैठक के दौरान स्वास्थ्य, पंचायती राज विभाग और शहरी विकास विभाग को तत्काल जीटीसी जमा कराने के निर्देश दिए। इस हिदायत के बाद जीटीसी जमा हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें