फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath Highway: पहाड़ी पर पेड़ से लटका मिला युवक का सड़ा-गला शव, मार्च से था लापता, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 08 May 2025 04:31 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (श्रीनगर गढ़वाल)

सार

ढाबा संचालक ने अपने होटल के पास पड़ी खाली बोतलें इकट्ठा करने के लिए कबाड़ी को बुलाया था। कबाड़ी ने पहाड़ी पर सड़ा हुआ शव देखकर ढाबा संचालक को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भल्ले गांव से दो किलोमीटर पहले बादशाह ढाबे के नीचे पहाड़ी पर एक सड़ा गला शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। मृतक की पहचान मनीष राणा(18) के रूप में हुई है, जो रुद्रप्रयाग के गांव ग्वाड़ का रहने वाला था।

विज्ञापन


प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक लिंगवाल ने बताया कि ढाबा संचालक ने अपने होटल के पास पड़ी खाली बोतलें इकट्ठा करने के लिए कबाड़ी को बुलाया था। कबाड़ी ने पहाड़ी पर सड़ा हुआ शव देखकर ढाबा संचालक को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सड़क से 150 मीटर नीचे पहाड़ी पर एक पेड़ से रस्सी से लटके शव को बरामद किया। शव के पास एक बैग, जूते और एक मोबाइल फोन भी मिला। फोन से मृतक की पहचान मनीष राणा के रूप में की गई।

Helicopter Crash: उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त; दर्दनाक हादसे में पायलट समेत छह यात्रियों की मौत
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने बताया कि वह मार्च से लापता था और उन्होंने रुद्रप्रयाग थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शव को श्रीनगर मोर्चरी में रखा गया है, जहां पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।  

बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। मामले में संदिग्ध हत्या या आत्महत्या का एंगल को भी देखा जा रहा है। शव की हालत से लगता है कि मौत कई दिन पहले ही हो चुकी थी। पुलिस मृतक के अंतिम समय की गतिविधियों और संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। इस मामले में आगे की कार्रवाई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जाँच के बाद ही स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें