आपातकालीन सेटेलाइट नंबर जारी
नेहरू पर्वतरोहण संस्थान, कंट्रोल रूम 7060717717, 9997254854
निम 8991122725, 8991117711
विशाल रंजन, रजिस्ट्रार, निम 9568919195, 9412420840
देवेंद्र सिंह पटवाल, आपदा प्रबंधन अधिकारी, उत्तरकाशी 9456147974
हेली रेस्क्यू के संचालन के लिए मातली हेलीपैड पर एटीएफ की व्यवस्था की गई है।
(सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से मिली जानकारी के अनुसार)
सीएम ने रक्षा मंत्री से मांगी मदद तो रेस्क्यू में जुटे एयरफोर्स तीन हेलिकॉप्टर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के द्रौपदी के डांडा(डीकेडी-2) पर्वत चोटी में हिमस्खलन में लापता पर्वतारोहियों को तलाश और बचाव के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मदद का अनुरोध किया। उनके अनुरोध के फौरन बाद एयरफोर्स के तीन हेलिकॉप्टर रेस्क्यू में जुट गए। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षार्थियों को सकुशल बाहर निकालने के लिए निम की टीम के साथ जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना व आईटीबीपी के जवान तेजी से राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए हैं।
पर्वतारोहण के दौरान हिमस्खलन से नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी के पर्वतारोहियों की बहुमूल्य जिंदगियां गईं और कई अन्य के फंसे होने से मैं बहुत व्यथित हूं। सीएम धामी ने मुझे जानकारी दी। मैंने भारतीय वायु सेना को युद्धस्तर पर बचाव एवं राहत अभियान चलाने के निर्देश दे दिए हैं।
- राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री
उत्तरकाशी में हुई हिमस्खलन की घटना अंत्यंत दुखद है। इस संबंध में मैंने अधिकारियों से बात की है। स्थानीय प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी व सेना की टीमें तत्परता के साथ राहत-बचाव कार्यों में जुटी है।
- अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री
द्रौपदी का डांडा-दो पर्वत चोटी में हिमस्खलन की चपेट में आए कई प्रशिक्षु पर्वतारोहियों के हताहत होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर मृतकों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवरीजनों के साथ है।
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड