रुद्रप्रयाग के बांसवाड़ा में गुरुवार की रात एक आश्रम में अचानक आग लग गई। यह घटना गीता कुटीर में घटी। जिसमें आश्रम के दो कॉटेज जलकर खाक हो गए।
अभी तक आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है। बताया गया कि गुरुवार को रात करीब इस बजे गीता कुटीर के एक कॉटेज में अचानक आग लग गई। जो तेजी से फैली और दूसरे कॉटेज को भी चपेट में ले लिया।
इस दौरान आश्रम में रहने वाले साधु और अन्य लोग दूसरे कमरों में थे। वह लोग जब तकआग बुझाने का प्रयास करते दोनों कॉटेज जलकर खाक हो गए।