फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कल हरिद्वार पहुंचेंगे अमित शाह, सीएम धामी ने बैरागी कैंप पहुंचकर लिया तैयारियों का जायजा

Fri, 06 Mar 2026 06:01 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड की सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में भव्य कार्यक्रम रखा गया है। सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरिद्वार दौरे पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
हरिद्वार पहुंचे सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल हरिद्वार दौरे पर पहुंचेंगे। इससे पहले आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैरागी कैंप में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में नई संहिताओं, राज्य सरकार के विकास कार्यों, चार धाम यात्रा और पार्टी संगठन से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी।

विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं पुख्ता की जा रही हैं।

डबल इंजन की सरकार के तहत राज्य में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं और उत्तराखंड कई मामलों में देश में अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। पर्यटन और खनन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के विकास पर भी सरकार विशेष ध्यान दे रही है।

Uttarakhand: कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने की प्रेसवार्ता, आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़ों पर उठाए सवाल

फूकेंगे चुनावी बिगुल

माना जा रहा है की 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर यहां एक बड़ी सभा के माध्यम से अमित शाह प्रदेश सरकार की उपलब्धियां को जनता के सामने रखकर चुनावी बिगुल फूंकेंगे ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें