फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 21 IPS अधिकारियों के हुए तबादले, यहां देखें लिस्ट

Mon, 02 Jan 2023 08:30 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand IPS Officers Transfer News: शासन ने हाल ही में 18 आईपीएस अफसरों के प्रमोशन किए थे। सोमवार को इनके विभागों में फेरबदल किए गए।
विज्ञापन
तबादले - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में पदोन्नति के बाद प्रदेश के 18 पुलिस अधिकारियों के सोमवार को तबादले कर दिए गए, जबकि कई के विभाग कम किए गए। वहीं, तीन पीसीएस अफसरों को शासन ने प्रमोशन करते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन


शासन ने हाल ही में 18 आईपीएस अफसरों के प्रमोशन किए थे। सोमवार को इनके विभागों में फेरबदल किए गए। आईपीएस एपी अंशुमन को एडीजी अभिसूचना एवं सुरक्षा, विम्मी सचदेवा रमन को आईजी कार्मिक, केवल खुराना को आईजी प्रशिक्षण, विमला गुंज्याल को आईजी पीए एंड एम, रिधिम अग्रवाल को आईजी एसडीआरएफ, नीरू गर्ग को आईजी फायर सर्विस, कृष्ण कुमार वीके को आईजी टेलीकॉम, मुख्तार मोहसिन को आईजी, निदेशक यातायात, निलेश आनंद भरणे को आईजी कुमाऊं, करन सिंह नगन्याल को आईजी गढ़वाल, नारायण सिंह नपलच्याल को आईजी सीआईडी, राजीव स्वरूप को डीआईजी सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई।

Haldwani: रेलवे भूमि पर अतिक्रमण मामले में SC ने स्वीकार की याचिका, पांच जनवरी को होगी सुनवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


जनमेजय खंडूरी को डीआईजी यूपीसीएल विजिलेंस सेल, योगेंद्र सिंह रावत को डीआईजी सुरक्षा, निवेदिता कुकरेती को डीआईजी फायर सर्विस, देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुंवर को एसएसपी के साथ ही डीआईजी पदभार दिया गया है। इसके अलावा आईपीएस ददन पाल को डीआईजी निदेशक पीटीसी नरेंद्रनगर, यशवंत सिंह को एआईजी कारागार के पद पर तैनाती दी गई है। वहीं, सोमवार को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने तीन आईपीएस अफसरों के प्रमोशन और विभागों में फेरबदल किया। इनमें रेखा यादव को एसपी क्राइम व ट्रैफिक हरिद्वार, सर्वेश पंवार को एसपी मुख्यालय व अपराध, घोड़के चंद्रशेखर को एसपी क्राइम और ट्रैफिक ऊधमसिंह नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें