सरकारी मशीनरी भी गैरसैंण में सत्र कराने से असहज महसूस थी कर रही
भारी बारिश से पहाड़ों में जगह-जगह भूस्खलन, गदेरों में बाढ़ जैसी स्थिति को देख कर सरकारी मशीनरी भी गैरसैंण में सत्र कराने से असहज महसूस कर रही थी। लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार का फैसला नहीं पलटा। गैरसैंण में सत्र कराने पर अडिग रहे। सड़क से देहरादून से गैरसैंण की दूरी लगभग 260 किमी. है।
सुबह के समय भारी बारिश में मंत्री, विधायक, अधिकारी, कर्मचारी सत्र के लिए गैरसैंण पहुंच गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी एक दिन पहले ही भराड़ीसैंण पहुंच चुकी थी। जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत अन्य मंत्री व विधायक भी भराड़ीसैंण पहुंचे।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: एक साल बाद फिर टूटा ग्रीष्मकालीन राजधानी का सन्नाटा, विकास की नई इबारत की उम्मीदें जवां
मौसम खुला तो मिली राहत
सोमवार को दोपहर बाद मौसम खुल गया है। तेज धूप खिलने से गैरसैंण जा रहे अधिकारियों व कर्मचारियों को थोड़ी राहत मिली। भराड़ीसैंण में धुंध छाए रहने से ठंड है।