फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: यहां नाबालिग ने दिया बच्ची को जन्म, युवक पर दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 08 Jun 2025 09:49 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

एक गांव की किशोरी की तबीयत खराब होने पर उसकी मां रुद्रप्रयाग जिले के एक अस्पताल ले गई थी। जहां चार जून को किशोरी ने बेटी को जन्म दिया है।
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यहां 17 साल की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब किशोरी ने अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो में मामला पंजीकृत कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी बागेश्वर जिले का निवासी बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, एक गांव की किशोरी की तबीयत खराब होने पर उसकी मां रुद्रप्रयाग जिले के एक अस्पताल ले गई थी। जहां चार जून को किशोरी ने बेटी को जन्म दिया है। इसके बाद किशोरी ने सात जून को थाना थराली में दुष्कर्म किए जाने की शिकायत की। जिस पर पुलिस ने पॉक्सो में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Chamoli: अग्रिम चौकियों में जवानों से मिले सेना प्रमुख, ज्योतिर्मठ में कम्युनिटी रेडियो स्टेशन का किया शुभारंभ
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष थराली पंकज कुमार ने बताया कि आरोपी बागेश्वर जिले का रहने वाला है और थराली क्षेत्र में काम करता है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम बागेश्वर भेजी जा रही है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद किशोरी रिश्तेदारों के घर पर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें