कैबिनेट मंत्री खजान दास ने अपनी ही सरकार में मंत्री रेखा आर्य के द्वारा उनके पति गिरधारी लाल साहू पर लगाए गए आरोपों पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह इससे इत्तेफाक नहीं रखते। कहा कि जाति सूचक या उत्पीड़न की बात वह नहीं मानते, क्योंकि ये सब पहले सोचना था।
अब तक उन्होंने कोई उत्पीड़न नहीं किया और ये बात अब सामने आ रही जब बच्चे बड़े हो गए। उन्होंने कहा कि इस तरह नहीं होना चाहिए, मेरे हिसाब से यह ठीक नहीं है।