फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अति दुर्गम क्षेत्र के मतदान केंद्रों की ड्रोन से होगी निगरानी, बनेगा अस्थायी कंट्रोल रूम

Thu, 04 Apr 2024 12:53 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Lok Sabha Elections 2024: कहीं भी कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या होने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। राज्य में विषम भौगोलिक परिस्थितियों की वजह से अनेक ऐसे स्थान हैं, जहां सीसीटीवी लगाया जाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
ड्रोन - फोटो : pixabay(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के अति दुर्गम माने जाने वाले मतदान केंद्रों, जहां सीसीटीवी नहीं लग सकता, उनकी निगरानी ड्रोन से की जाएगी। चुनाव आयोग और पुलिस ने इसका पूरा प्लान तैयार करते हुए अस्थायी कंट्रोल रूम बनाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


कहीं भी कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या होने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। राज्य में विषम भौगोलिक परिस्थितियों की वजह से अनेक ऐसे स्थान हैं, जहां सीसीटीवी लगाया जाना संभव नहीं है। जहां सर्विलांस एवं फोटो, वीडियोग्राफी अत्यंत मुश्किल है। अत्यंत दुर्गम क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों के साथ ही आस-पास के ऐसे मतदान केंद्र, जहां सीसीटीवी स्थापित नहीं किए जा सकते हैं, ऐसी सड़क, गलियां या रिहायशी कॉलोनी में ड्रोन से निगरानी की जाएगी।

Elections 2024: उत्तराखंड में वृद्ध-दिव्यांग मतदाताओं के लिए 10 से शुरू होगा घर से चुनाव का दूसरा चरण
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

उत्तराखंड पुलिस ने एक अस्थायी कंट्रोल रूम केवल ड्रोन की भेजी गई तस्वीरों का अवलोकन करने के लिए स्थापित किया है। ड्रोन की भेजी गई तस्वीरों एवं वीडियो का निरीक्षण, परीक्षण करते हुए संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वस्तु एवं संदिग्ध क्रियाकलापों की सूचना तत्काल पुलिस हेडक्वार्टर में स्थित चुनाव परिचालन केंद्र को दी जाएगी।



चुनाव परिचालन केंद्र की ओर से संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, स्थान घटना की सूचना संबंधित पुलिस अधिकारी को प्रेषित की जाएगी। जिसके तत्काल बाद बिना कोई समय गवाएं स्थान की तलाशी करते हुए एक प्रारंभिक सूक्ष्म जांच की जाएगी। जिसके बाद भविष्य में होने वाली लॉ एंड आर्डर संबंधी समस्या का तत्काल निराकरण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें