फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown : घर बैठे इंटरनल परीक्षा के आदेश पर गढ़वाल विवि का यूटर्न, 24 घंटे के अंदर हीआदेश पर लगा दी रोक

Sat, 11 Apr 2020 09:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर

सार

  • विवि ने 30 अप्रैल तक इंटरनल एग्जाम के मार्क्स मांगे, ऑनलाइन एग्जाम कराने को कहा
  • डीएवी कॉलेज प्राचार्य बोले, संभव नहीं है ऑनलाइन इंटरनल एग्जाम
विज्ञापन
गढ़वाल विश्वविद्यालय - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन के दौरान घर बैठे इंटरनल परीक्षा कराने के निर्णय पर एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विवि ने 24 घंटे के अंदर यूटर्न ले लिया। शुक्रवार को ऑन लाइन इंटरनल परीक्षा कराने का फरमान जारी किया गया, जिसको शनिवार सुबह अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया। विवि के अनुसार कुछ तकनीकी अड़चनें सामने आ रही थी। इस वजह से फैसला टालना पड़ा।

विज्ञापन


लॉकडाउन की वजह से गढ़वाल विवि के छात्र-छात्राएं अपने घरों में है। मौजूदा समय में एमएचआरडी के निर्देशानुसार शिक्षक उनको ऑनलाइन पढ़ाई करवा रहे हैं। ऐसे में विवि ने उनकी आंतरिक परीक्षा करवाने का भी निर्णय ले लिया।

कुलसचिव डा. एके झा ने कुलपति के आदेशों पर 10 अप्रैल को आदेश जारी किया कि सभी विभाग छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन परीक्षा करवाएं और 30 अप्रैल तक मुख्य परीक्षा नियंत्रक को ईमेल के माध्यम से प्राप्तांक भिजवा दें।
विज्ञापन


विवि की ओर से बिना किसी होमवर्क और व्यवहारिक पहलुओं का परीक्षण किए आदेश जारी करने पर सवाल खड़े हो गए। घर में बैठे छात्र नकल करके जवाब भी दे सकते हैं। यही वजह रही कि विवि ने शनिवार को आदेश पर रोक लगा दी। कुलसचिव डा. झा ने बताया कि छात्र घर पर हैं और नेटवर्क दिक्कत भी हैं। इसे देखते हुए 10 मार्च तक जारी आदेश पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाई गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें