फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अल्मोड़ा के बीएसएनएल कार्यालय में देर रात लगी भीषण आग, सर्वर रूम जलकर हुआ राख, सेवाएं प्रभावित

Tue, 18 Oct 2022 12:50 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा

सार

आग के बाद से ही क्षेत्र में लगभग सभी नेटवर्क प्रदाताओं की संचार व्यवस्था ठप हो गई है। आग के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में बीएसएनएल कार्यालय में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिला मुख्यालय स्थित बीएसएनएल कार्यालय में सोमवार देर रात आग लग गई। दमकल के दो वाहनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाई। आग से सर्वर रूम पूरी तरह से जल गया है। बताया जा रहा है कि इसके चलते बीएसएनएल की चार जिलों(अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़) की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन


प्रभारी अग्निशमन अधिकारी उमेश परगाईं ने बताया कि रात करीब 11 बजे सूचना पर दमकल की टीम तत्काल भेज दी गई थी। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं लग सका है। दमकल के दो वाहनों ने घंटेभर की मशक्कत के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया।

Uttarakhand: निकाह समारोह में शामिल होने आई थी डेढ़ साल की इनायत, दो घंटे बाद पानी के टैंक में मिला शव
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइबर रूम और सर्वर जलने की सूचना है। इधर, आग के बाद से ही क्षेत्र में लगभग सभी नेटवर्क प्रदाताओं की संचार व्यवस्था ठप हो गई है। आग के कारणों का पता नहीं लग पाया है। दमकल विभाग के मुताबिक जून 2020 में भी इसी कार्यालय में आग लगी थी। उस दौरान भी चार जिलों की सेवाएं ठप हो गई थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें