फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: चमोली में भरभराकर गिरा मकान, तीन साल की बच्ची जिंदा दफन, मां हायर सेंटर रेफर

Wed, 02 Dec 2020 08:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणबगड़ (चमोली)

सार

  • नारायणबगड़ स्थित चलियापानी गांव में हुआ हादसा, क्षेत्र में पसरा मातम
  • मलबा हटाने में जुटे ग्रामीणों ने मां को बचाया, लेकिन मिष्ठी की नहीं बचा पाई जान
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायणबगड़ स्थित चलियापानी गांव में बुधवार सुबह एक मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में तीन साल की बच्ची जिंदा दफन हो गई। जबकि बच्ची की मां को गंभीर घायल होने पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद से पूर क्षेत्र में मातम पसरा है।  

विज्ञापन


नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव ने बताया कि चलियापानी गांव में दर्शन सिंह का पुराना  (पठाल वाला) दो मंजिला मकान था। बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे अचानक पूरा मकान एक साथ भरभराकर गिर गया।


हादसे के समय उनकी बहु वर्षा देवी (30) नाश्ता बना रही थी। जबकि नातिन मिष्ठी (03) घर के बाहर खेलने के बाद उसी समय घर के अंदर आई थी। इसी दौरान पूरा मकान भरभराकर गिर गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मलबा हटाने तक जा चुकी थी जान

चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने मुश्किल से मलबे में दबी वर्षा देवी को बाहर निकाला और फिर बच्ची मिष्ठी को निकालने का प्रयास किया, लेकिन जब तक वे मलबा हटाते तीन साल की मिष्ठी दम तोड़ चुकी थी।

ग्रामीण घायल वर्षा देवी को उपचार के लिए पीएचसी नारायणबगड़ ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना पर नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव, पटवारी राजेश्वरी रावत, पुलिस चौकी प्रभारी विनोद चौरसिया, कांस्टेबल उमेश डोभाल व संतोष मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें