फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रफल के आधार पर हो परिसीमन : कुकरेती

विज्ञापन
विज्ञापन
देवेश्वरी बिडालिया, कैप्टन चंदन सिंह समेत चार को मिला राज्य प्राप्ति पुरोधा सम्मान
विज्ञापन


नौ अगस्त को परेड ग्राउंड में प्रस्तावित रैली को सफल बनाने का आह्वान



जनसंख्या के आधार पर परिसीमन हुआ तो समाप्त हो जाएगा पहाड़ों का राजनीतिक भविष्य : सुरेंद्र

उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के केंद्रीय संरक्षक सुरेंद्र कुकरेती ने हिमालयी राज्यों की तर्ज पर क्षेत्रफल के आधार पर परिसीमन कराने की मांग की। कहा कि उत्तराखंड में जनसंख्या के आधार पर परिसीमन होता है, तो पहाड़ों का राजनीतिक भविष्य समाप्त हो जाएगा। उन्होंने नौ अगस्त को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित रैली को सफल बनाने का आह्वान भी किया।

यूकेडी के केंद्रीय संरक्षक सुरेंद्र कुकरेती रविवार को डाकपत्थर रोड स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने देवेश्वरी बिडालिया, कैप्टन (सेवानिवृत्त) चंदन सिंह सजवाण, जय कृष्ण सेमवाल, गणेश प्रसाद काला को राज्य प्राप्ति पुरोधा सम्मान से पुरस्कृत किया।
विज्ञापन




सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि वर्तमान सरकार को जन मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है। सिर्फ अनर्गल बयानबाजी कर प्रदेश की जनता को बरगलाने का काम कर रही है। प्रदेश की मूलभूत समस्याएं आज भी मुंह बाए खड़ी हैं। आज युवा वर्ग बेरोजगारी से परेशान है, जबकि नौकरियां इन राष्ट्रीय दलों के नेताओं द्वारा अपने परिजनों को दी जा रही हैं। पहाड़ के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।

कहा शीघ्र ही विधान सभा सीटों का परिसीमन होने जा रहा है। यूकेडी प्रदेश में अन्य हिमालयी राज्यों की तर्ज पर क्षेत्रफल के आधार पर परिसीमन की मांग करती है। ऐसा न होने पर उक्रांद बड़े आंदोलन के लिए तैयार है। केंद्रीय उपाध्यक्ष शैलेश गुलेरी, भूपेंद्र सिंह नेगी, पूर्ण प्रसाद भट्ट, मायाराम मंमगाई, मनोज कंडवाल, जिला अतुल बेंजवाल, जितेंद्र पंवार, प्रकाश भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन






रैली को सफल बनाने का आह्वान



सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि मूल निवास और सख्त भू कानून को लेकर नौ अगस्त को देहरादून के परेड ग्राउंड में रैली आयोजित होने जा रहा है। उन्होंने सभी लोगों से रैली को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें