फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक पर्यटन का केंद्र बन रहा उत्तराखंड : कमलेश रमन

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। भारतीय जनता पार्टी जिला देहरादून ग्रामीण मंडल की ओर से हरबर्टपुर में पत्रकार वार्ता की गई। प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड धार्मिक पर्यटन का केंद्र बन रहा है। केंद्र सरकार की दो लाख करोड़ रुपये से प्रदेश में कई कार्य चल रहे हैं। इसमें मुख्य रूप से बाबा केदार की नगरी श्री केदारनाथ का पुनर्निर्माण कार्य, बदरीनाथ में मास्टर प्लान के तहत सड़क, पार्किंग, आवासीय सुविधाओं और तीर्थ यात्रियों के लिए सभी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। चारधाम यात्रा मार्गों का कायाकल्प हो रहा है। केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे बनने से श्रद्धालुओं को यात्रा में समय की बचत होगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का सृजन होगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मीता सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष रावत, जिला महामंत्री अमित डबराल, मंडल अध्यक्ष हरबर्टपुर राहुल शर्मा, प्रमोद रोहिला, संग्राम सिंह पंवार, आरपी सिंह, पीतांबर सैनी, अनिल नेगी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें