फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: औषधीय पौधों का एक समृद्ध भंडार है उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन
- उत्तरांचल विवि में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में उत्तराखंड, हिमालय के हर्बल खजाने: स्थानीय उपयोग से लेकर ग्लोबल फॉर्मूलेशन तक विषय पर पांचवां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। शुक्रवार को इसका शुभारंभ उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के महानिदेशक प्रो. डॉ. दुर्गेश पंत ने बतौर मुख्य अतिथि किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का हिमालयी क्षेत्र औषधीय पौधों का एक समृद्ध भंडार है, जहां एक हजार से अधिक दुर्लभ जड़ी-बूटियां पाई जाती हैं। उन्होंने पारंपरिक हर्बल ज्ञान के वैज्ञानिक सत्यापन, नवाचार-आधारित रिसर्च और हर्बल व फार्मास्युटिकल साइंस के लिए सतत विकास और शिक्षा नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया। इस मौके पर एग्रीबायोटेक्नोलॉजी, सामी-सबिंसा ग्रुप लिमिटेड मुंबई के उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद सकलान, विवि की उपाध्यक्ष अंकिता जोशी, कुलपति डॉ. धर्म बुद्धि, प्रो-विसी प्रो. राजेश बहुगुणा, डॉ. विकास जखमोला, डॉ. दीपेंद्र सिंह, भूषण घोलर, डॉ. संघपाल डी. सावंत, प्रो. अर्ली आदित्य परिकेसित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें