फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand High Court: कई जजों के किए तबादले, कई का हुआ प्रमोशन, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

Mon, 22 Aug 2022 11:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

सिविल जज सीनियर डिविजन रुद्रप्रयाग श्वेता पांडे को इसी पद पर रुद्रपुर भेजा गया है। सिविल जज सीनियर डिविजन रुद्रपुर नाजिश कलीम को रुद्रपुर में ही फर्स्ट एडिशनल सिविल जज बनाया गया है। 
विज्ञापन
नैनीताल हाईकोर्ट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल हाईकोर्ट ने सोमवार को कई जूनियर सिविल जजों को पदोन्नत किया है तो कई सिविल जजों (सीनियर डिविजन) के स्थानांतरण किए हैं। इनमें  सिविल जज सीनियर डिविजन रुद्रप्रयाग श्वेता पांडे को इसी पद पर रुद्रपुर भेजा गया है। सिविल जज सीनियर डिविजन रुद्रपुर नाजिश कलीम को रुद्रपुर में ही फर्स्ट एडिशनल सिविल जज बनाया गया है। 

विज्ञापन


फर्स्ट एडिशनल सिविल जज सीनियर डिविजन रुद्रपुर रश्मि गोयल को वहीं पर द्वितीय एडिशनल सिविल जज सीनियर डिविजन, सिविल जज जूनियर डिविजन डीडीहाट बीनू गुलयानी को पदोन्नत कर सिविल जज सीनियर डिविजन पिथौरागढ़, सिविल जज जूनियर डिविजन पुरौला (उत्तरकाशी) नदीम अहमद को पदोन्नत कर तृतीय एडिशनल सिविल जज सीनियर डिविजन पुद्रपुर, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट टनकपुर धर्मेंद्र साह को पदोन्नत कर एडिशनल सिविल जज सीनियर डिविजन देहरादून, सिविल जज जूनियर डिविजन बाजपुर शहिस्ता बानो को पदोन्नत कर चतुर्थ एडिशनल सिविल जज सीनियर डिविजन रुद्रपुर, सिविल जज जूनियर डिविजन देहरादून अनूप सिंह को पदोन्नत कर सिविल जज सीनियर डिविजन कैडर, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट हल्द्वानी शमा परवीन को पदोन्नत कर सिविल जज सीनियर डिविजन कैडर, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट हरिद्वार मंजू देवी को पदोन्नत कर सिविल जज सीनियर डिविजन कैडर, सिविल जज जूनियर डिविजन हरिद्वार जयश्री राणा को पदोन्नत कर सिविल जज सीनियर डिविजन, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट विकासनगर देहरादून सुमन को पदोन्नत कर सिविल जज सीनियर डिविजन, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट  रुड़की बुशरा कमल को पदोन्नत कर सिविल जज सीनियर डिविजन, सिविल जज जूनियर डिविजन गंगोलीहाट सचिन कुमार को पदोन्नत कर सिविल जज सीनियर डिविजन बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें