फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deaflympics: विदेशों में सीखी अल्पाइन स्कीइंग की बारीकियां, अब भारत का प्रतिनिधित्व करेगी उत्तराखंड की बेटी

Wed, 06 Mar 2024 06:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

अमीषा डेफ ओलंपिक विंटर गेम्स के अल्पाइन स्कीइंग वर्ग में प्रतिभाग करने वाली भारत की एकमात्र महिला खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
अमीषा चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुर्की में आयोजित होने वाले डेफ ओलंपिक विंटर गेम्स से पहले उत्तराखंड के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड की बेटी अमीषा चौहान अल्पाइन स्कीइंग में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। इसके लिए अमीषा ने करीब तीन महीने तक अलग-अलग देशों में अभ्यास किया है।

विज्ञापन


मूल रूप से धनोल्टी के भनस्वाड़ी गांव निवासी अमीषा के पिता सुबेदार मेजर रविंद्र सिंह चौहान ने बताया, अमीषा डेफ ओलंपिक विंटर गेम्स के अल्पाइन स्कीइंग वर्ग में प्रतिभाग करने वाली भारत की एकमात्र महिला खिलाड़ी हैं। अमीषा ने इसके लिए करीब एक महीने अर्जेंटीना व चिली के बाद दो महीने इटली में अभ्यास किया है। कहा, बेटी ने प्रदेश व देश का मान बढ़ाने के साथ परिवार का नाम रोशन किया है।

Uttarakhand: 33 योजनाओं के लिए केंद्र से 559 करोड़ मंजूर, सीएम धामी ने पीएम मोदी का जताया आभार
विज्ञापन
विज्ञापन


अमीषा के नाम हैे कई उपलब्धियां
बचपन से खेलों का शौक रखने वाली नकरोंदा निवासी अमीषा के नाम इससे पहले भी कई उपलब्धि हैं। उन्होंने साल 2017 में अफ्रीका का सबसे ऊंचा पर्वत किलिमंजारो फतह किया था। इसके बाद साल 2018 में उन्होंने रूस और यूरोप का सबसे ऊंचा पर्वत माउंट एल्ब्रुस फतह कर देश का तिरंगा फहराकर भारत का नाम रोशन किया था। वहीं साल 2020 में अमीषा ने खेलो इंडिया विंटर गेम्स अल्पाइन स्कीइंग नेशनल चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल जीत प्रदेश को गौरवान्वित किया था। इन सभी उपलब्धियों को मिलाकर अमीषा के 16 प्रतियोगिताओं में मेडल व पुरस्कार अपने नाम किए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें