देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट स्थित उत्तराखंड सब एरिया में जीओसी मेजर जनरल एमपीएस गिल एवं डिप्टी जीओसी बिग्रेडियर आरएस थापा को थल सेना दिवस की बधाई दी। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा, थल सेना देश की सुरक्षा की मजबूत ढाल है। भारतीय सेना ने हर परिस्थिति में देश की सीमाओं की रक्षा कर राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। उत्तराखंड का सेना से गहरा नाता रहा है और राज्य के सैनिकों ने सदैव देश सेवा में अग्रणी भूमिका निभाई है। राज्य सरकार पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस दौरान सैनिक कल्याण से जुड़े विषयों एवं प्रदेश में पूर्व सैनिकों के हितों पर चर्चा की गई। ब्यूरो