उत्तराखंड के हर्षित जोशी ने देश के प्रमुख संस्थानों के अंतर्गत भौतिक विज्ञान में मास्टर डिग्री प्रवेश के लिए जेस्ट में 24वीं और जैम में 40वीं रैंक हासिल की है। मूल रूप से पिथौरागढ़ के रहने वाले हर्षित ने 12वीं की पढ़ाई दून से की है। डिग्री की पढ़ाई के लिए हर्षित ने दिल्ली विश्वविद्यालय के वेंकटेश्वर कॉलेज से फिजिक्स हॉनर्स में प्रवेश लिया है। हर्षित के पिता स्वास्थ्य महानिदेशालय में वरिष्ठ वित्त अधिकारी हैं।