शनिवार की देर शाम ग्राम पंचायत शंकरपुर के महमूद नगर बस्ती में घर के आंगन में खेल रहे एक बच्चे को गुलदार उठाकर ले गया। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। कालसी वन प्रभाग के डीएफओ अमरेश कुमार तहसीलदार चमन सिंह और थाना प्रभारी गिरीश कुमार के नेतृत्व में आबादी से सटे जंगलों में कॉम्बिंग की जा रही है। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। क्षेत्रीय विधायक भी कांबिंग अभियान का जायजा ले रहे हैं।