मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर मुख्य सचिव ने शुक्रवार (29 सितंबर) को दुर्गा पूजन और नवमी पूजन के लिए प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।
इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव इंदुधर बौड़ाई की ओर से बृहस्पतिवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है।
इसके मुताबिक शुक्रवार को शासकीय-अशासकीय कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थाओं में अवकाश रहेगा। शुक्रवार को बैंक, कोषागार और उपकोषागार भी बंद रहेंगे।