फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उत्तराखंड को मिली वूमेन अंडर-23 ट्रॉफी की मेजबानी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iअगले साल तीन से 11 मार्च तक चलेगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

I

Iबीसीसीआई की ओर से क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) को वूमेन अंडर-23 वनडे ट्रॉफी की मेजबानी दी गई है। यह ट्रॉफी अगले साल तीन से 11 मार्च तक चलेगी। इसमें गोवा, सौराष्ट्र, हैदराबाद, दिल्ली, आंध्रप्रदेश, चंडीगढ़ समेत छह राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 15 मुकाबले खेले जाएंगे। सीएयू के सचिव माहिम वर्मा ने बताया कि ट्रॉफी का पहला मैच तीन मार्च को गोवा और हैदराबाद, दिल्ली व सौराष्ट्र, आंध्रप्रदेश व चंडीगढ़ के बीच खेला जाएगा। इसी तरह से पांच मार्च को गोवा की टीम सौराष्ट्र के साथ मुकाबला करेगी। सात मार्च को चंडीगढ़ व गोवा, हैदराबाद व सौराष्ट्र और आंध्र व दिल्ली के बीच मुकाबला खेला जाएगा। नौ मार्च को आंध्र प्रदेश व गोवा, चंडीगढ़ व सौराष्ट्र और दिल्ली व हैदराबाद की टीम के बीच मैच होगा। ट्रॉफी के अंतिम दिन 11 मार्च का मैच दिल्ली व गोवा, आंध्र व सौराष्ट्र और चंडीगढ़ व हैदराबाद के बीच होगा। प्रत्येक दिन तीन-तीन मैच आयोजित कराए जाएंगे, जो देहरादून के तीन अलग-अलग क्रिकेट मैदान में खेले जाएंगे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें