ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल हो समाधान
चौपाल में पहुंचे मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याओं को बड़े ध्यान से सुना। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। उचौलीगोठ चौपाल में पहुंचे सीएम के समक्ष अर्थिक सहायता, चिकित्सा, सुविधा को बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती आदि 53 समस्याएं उठीं। दिव्यांग ग्रामीण माधो सिंह ने आर्थिक सहायता की मांग की। पूर्णागिरि क्षेत्र में पूर्व की भांति अस्थायी दुकानें लगाने, गैंडाख्याली के ग्रामीणों ने शारदा नदी से हो रहा भूकटाव रोकने की मांग की गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री पूरन सिंह महरा ने संचालन किया। चौपाल में प्रभारी डीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसपी देवेंद्र पींचा, सीडीओ आरएस रावत, एसडीएम सुंदर सिंह, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्व दर्जा मंत्री शिवराज कठायत, हयात सिंह माहरा, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक पाठक, पूर्व चेयरमैन हर्षवर्धन रावत, ग्राम प्रधान पूजा महर, धर्म जागरण सेवा समिति के अध्यक्ष गणेश सिंह महर, प्रदेश मंत्री हेमा जोशी आदि थे।