फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: डोर्नियर विमान के उड़ने लायक तैयार होगी गौचर हवाई पट्टी, केंद्र सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव

Wed, 20 Jan 2021 08:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौचर(चमोली)
विज्ञापन
Dornier aircraft - फोटो : File Photo
विज्ञापन

उत्तराखंड सरकार की ओर से गौचर हवाई पट्टी को बीस सीटर डोर्नियर विमान के उड़ने लायक तैयार किया जाएगा। इस संबंध में प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। साथ ही भविष्य में इस हवाई पट्टी को नागरिक उड्डयन मंत्रालय केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार विकसित करेगा। हवाई पट्टी की लंबाई 1450 मीटर है। विस्तार होने के बाद इसकी लंबाई 1600 मीटर हो जाएगी।

विज्ञापन


नागरिक उड्डयन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि गौचर हवाई पट्टी को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मानकों के अनुसार विकसित किया जाएगा, लेकिन हवाई पट्टी के चारों ओर स्थित पहाड़ियों की दिक्कतें सामने आ रही हैं। इसमें नाग-कांडा की ऊंची पहाड़ी प्रमुख है।

पहाड़ी के बाईपास रास्तों से उड़ान की संभावनाओं को देखते हुए सचिव दिलीप रावत ने कहा कि गौचर हवाई पट्टी को विकसित करने का प्रस्ताव उड्डयन मंत्रालय केंद्र सरकार को भेजा जा रहा है। हाल ही में शासन ने गौचर हवाई पट्टी का विस्तारीकरण कर 150 मीटर लंबा और 70 मीटर चौड़ा करने के लिए प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। 
विज्ञापन


बता दें कि गौचर हवाई पट्टी का निर्माण वर्ष 1996 में शुरू हुआ था। 509 नाली भूमि पर 15.5 करोड़ की लागत से 1450 मीटर लंबी हवाई पट्टी वर्ष 2000 में बनकर तैयार हुई। वर्तमान में शासन और सेना यहां से हवाई सेवाओं का संचालन कर रही है।

विज्ञापन

क्या है डोर्नियर विमान

डोर्नियर 360 डिग्री रडार से लैस ईंधन की बचत करने वाला बहुउद्देश्यीय हल्का और उन्नत तकनीकी का विमान है, जो छोटे रनवे पर लैंड और टेक ऑफ कर सकता है। 20 सीटर यह विमान वायुसेना के बेड़े में भी शामिल है, जो निगरानी, नागरिक व सैन्य परिवहन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। 

प्रमुख स्टेशनों से गौचर हवाई पट्टी की स्थलीय दूरी
- जौलीग्रांट एयरपोर्ट से 180 किमी
- पंतनगर विमान क्षेत्र से 285 किमी
- नैनीसैनी पिथौरागढ़ हवाई पट्टी से 295 किमी
- प्रस्तावित स्थायी राजधानी गैरसैंण से 55 किमी
- काठगोदाम रेलवे स्टेशन से 220 किमी
- रामनगर रेलवे स्टेशन से 200 किमी
- इंदिरागांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली से 450 किमी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें