फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण और मालचंद, कल दिया था कांग्रेस से इस्तीफा

Sat, 16 Mar 2024 04:23 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

Uttarakhand Politics News: कांग्रेस में पार्टी छोड़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गढ़वाल संसदीय सीट के पूर्व प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी ने कांग्रेस छोड़ कर पार्टी को झटका दिया था।
विज्ञापन
पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने भाजपा का दामन थामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगोत्री के पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण और पुरोला के पूर्व विधायक मालचंद ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने कल ही कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था।  शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दोनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी कार्यकर्म में मौजूद रहे।

विज्ञापन


Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: प्रदेश की पांचों सीटों पर 19 अप्रैल को होगा मतदान, चार जून को आएंगे नतीजे

 

कांग्रेस में नहीं रुक रहा इस्तीफे का दौर

कांग्रेस में पार्टी छोड़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गढ़वाल संसदीय सीट के पूर्व प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी ने कांग्रेस छोड़ कर पार्टी को झटका दिया था। आज  पार्टी की चर्चित चेहरा माने जाने वाली नेता अनुकृति गुसाईं ने दिया इस्तीफा दे दिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष राणा ने कहा कि जिस पार्टी ने सजवाण को 20 सालों तक शीर्ष नेतृत्व में रखा, दो बार विधायक बनाया। उसे छोड़कर जाना कहीं न कहीं कार्यकर्ताओं को निराश करता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें