किसी समय में पलायन कर चुके युवा आज पीआरडी का हिस्सा
ड्यूटी पर तैनात आठ हजार जवानों में ऐसे तमाम जवान हैं, जो एक समय में रोजगार की तलाश में उत्तराखंड से पलायन कर चुके थे, लेकिन पीआरडी में मानदेय वृद्धि और ड्यूटी बढ़ने की वजह से वापस लौट आए। डेढ़ माह पहले पीआरडी जवानों के दैनिक मानदेय को 570 रुपये से बढ़ाकर 650 रुपये किया जा चुका है। पीआरडी जवानों के लिए रिटायरमेंट, कल्याण कोष में वृद्धि, आपातकालीन ड्यूटी में हादसा होने पर सहायता राशि आदि में वृद्धि की गई है।