फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: 12 जिलों में हुआ नामांकन, चार जिपं अध्यक्ष, 11 ब्लॉक प्रमुखों का निर्विरोध निर्वाचन, कल नाम वापसी

Mon, 11 Aug 2025 09:51 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand News: उत्तराखंड के 12 जिलों में 24 और 28 जुलाई को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न हुए थे। अब जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख चुनाव पद पर चुनाव होना है।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के 12 जिलों में से चार जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों के सामने कोई मैदान में नहीं आया। वहीं, 11 ब्लॉक प्रमुख के पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन तय है।

विज्ञापन


सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे के नामांकन की प्रक्रिया हुई। इसके बाद देर शाम तक नामांकन पत्रों की जांच की गई। नामांकन के रुझानों से चार जिला पंचायत अध्यक्ष और 11 ब्लॉक प्रमुख का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। बाकी आठ जिला पंचायत अध्यक्ष और 78 ब्लॉक प्रमुख के पदों पर अब 14 अगस्त को मतदान होगा। इससे पहले मंगलवार को सभी प्रत्याशियों को नाम वापसी का मौका मिलेगा। 14 अगस्त को ही नतीजे भी जारी हो जाएंगे।

Uttarakhand BJP:  पार्टी ने चार जिपं अध्यक्ष, 11 ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी
विज्ञापन


यह है अब तक की स्थिति
उत्तरकाशी में भाजपा समर्थित रमेश चौहान, चंपावत में भाजपा समर्थित आनंद सिंह अधिकारी, यूएस नगर में भाजपा समर्थित अजय मौर्य और पिथौरागढ़ में भाजपा समर्थित जितेंद्र प्रसाद का निर्विरोध निर्वाचन तय है। जबकि टिहरी में भाजपा समर्थित सोना सजवाण और कांग्रेस समर्थित इशिता सजवाण में, देहरादून में भाजपा समर्थित मधु चौहान और कांग्रेस समर्थित सुखविंदर कौर में, पौड़ी में भाजपा समर्थित रचना बुटोला और कांग्रेस समर्थित दीपिका इष्टवाल में, बागेश्वर में भाजपा समर्थित शोभा आर्या और कांग्रेस समर्थित सरोज आर्या में, नैनीताल में भाजपा समर्थित दीपा दर्म्वाल और कांग्रेस समर्थित पुष्पा नेगी में, चमोली में भाजपा समर्थित दौलत सिंह बिष्ट और कांग्रेस समर्थित रमा देवी में, अल्मोड़ा में भाजपा समर्थित हेमा गैड़ा और कांग्रेस समर्थित सुनीता कुंजवाल व यूकेडी समर्थित सरस्वती देवी में, रुद्रप्रयाग में भाजपा समर्थित पूनम कठैत और कांग्रेस समर्थित प्रीति पुष्पवान में मुकाबला होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें