फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से गैरहाजिर 158 चिकित्सक बर्खास्त, खाली पदों की जाएगी नई भर्ती

Thu, 26 Dec 2024 11:05 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेशभर के विभिन्न राजकीय चिकित्सालयों में तैनात प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के 158 चिकित्सकों को बर्खास्त कर दिया गया है। ये सभी डॉक्टर लंबे समय से अस्पतालों से बिना सूचना के नदारद चल रहे थे।
विज्ञापन
डॉक्टर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 158 डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। प्रदेश सरकार ने इनके बर्खास्तगी की मंजूरी दे दी है। अब खाली हुए पदों पर उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से जल्द ही नई भर्ती की जाएगी।

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार की दिशा में सरकार कड़े फैसले ले रही है। प्रदेशभर के विभिन्न राजकीय चिकित्सालयों में तैनात प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के 158 चिकित्सकों को बर्खास्त कर दिया गया है। ये सभी डॉक्टर लंबे समय से अस्पतालों से बिना सूचना के नदारद चल रहे थे। इनमें 60 डॉक्टरों ने तैनाती के बाद ज्वाइनिंग ही नहीं ली थी। 59 डॉक्टर बिन बताए गैरहाजिर रहे जबकि 39 डॉक्टर परिवीक्षा अवधि से गायब हैं।

ऊधमसिंह नगर में सबसे अधिक 21 डॉक्टर बर्खास्त

ऊधमसिंह नगर जिले में सबसे अधिक 21 डॉक्टरों की सेवा समाप्त की गई। अल्मोड़ा में 12, नैनीताल, चंपावत व उत्तरकाशी के 11-11, देहरादून व बागेश्वर के नौ-नौ, टिहरी व चमोली में 13-13, पौड़ी में 10, रुद्रप्रयाग में सात, हरिद्वार में छह, पिथौरागढ़ में पांच बर्खास्त किए गए। विभिन्न चिकित्सालयों के 20 और डॉक्टरों को बर्खास्त किया गया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: अब अफसर-कर्मचारी नहीं डाल सकेंगे विवादित पोस्ट, बनने जा रही है सोशल मीडिया आचार संहिता

लंबे समय से गायब चल रहे 158 डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इन चिकित्सकों के अनुपस्थित रहने से स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। लापरवाह व गैरहाजिर चिकित्सकों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। - डॉ. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें