उत्तराखंड डीजीपी दीपम सेठ ने हर की पैड़ी पर मां गंगा की पूजा-अर्चना की।
- फोटो : अमर उजाला
कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर उत्तराखंड डीजीपी दीपम सेठ हरिद्वार पहुंचे। डीजीपी ने हर की पैड़ी पर मां गंगा की पूजा-अर्चना कर मेले को सकुशल संपन्न कराए जाने का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) नीलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे