फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: शहर में दिनदहाड़े चली ताबड़तोड़ गोलियां, बाइक सवार युवक ने दो भाइयों पर किया जानलेवा हमला

Mon, 02 Jan 2023 03:48 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर।

सार

सोमवार दोपहर इंदिरा कॉलोनी निवासी गुरजीत सिंह उर्फ मोनू बेदी अपने भाई गुरमीत सिंह के साथ बाइक से घर की तरफ जा रहा था। मोनू के मुताबिक, मलिक कॉलोनी में कपूर चौराहे के पास एक बुलेट सवार युवक उनका पीछा करते हुए आया। कुछ देर बाद युवक ने अपनी बुलेट मोनू की बाइक के आगे लगा दी और उसे गाली- गलौज करने लगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के पॉश इलाके में दिनदहाड़े गोली चलने से दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार एक युवक ने दो भाइयों पर गोली चला दी। हालांकि पहली गोली भाइयों की बाइक में लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। वहीं युवक का दूसरा फायर मिस हो गया।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की और आरोपी की खोजबीन में जुट गई। सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे इंदिरा कॉलोनी निवासी गुरजीत सिंह उर्फ मोनू बेदी अपने भाई गुरमीत सिंह के साथ बाइक से घर की तरफ जा रहा था। मोनू के मुताबिक, मलिक कॉलोनी में कपूर चौराहे के पास एक बुलेट सवार युवक उनका पीछा करते हुए आया।

 

कुछ देर बाद युवक ने अपनी बुलेट मोनू की बाइक के आगे लगा दी और उसे गाली- गलौज करने लगा। मोनू ने जब विरोध किया तो आरोप है कि युवक ने अपनी कमर से तमंचा निकाला और उस पर फायर कर दी। इत्तेफाक से गोली मोनू की बाइक की हेडलाइट में लग गई। इसके बावजूद युवक ने अपनी कमर से दूसरा तमंचा निकाला और फिर फायर किया, लेकिन यह फायर मिस हो गया।

ये भी पढ़ें...Rishabh Pant Accident:  फिलहाल मैक्स अस्पताल में ही रहेंगे ऋषभ पंत, जानिए अब कैसी है क्रिकेटर की हालत

तब तक वहां शोर-शराबा होने लगा तो युवक बुुलेट लेकर फरार हो गया। इधर मोनू ने 112 में फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। वहीं पुलिस घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी खंगालने लगी। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम को लगा दिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें