उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) का चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ। चुनाव में महिम वर्मा गुट का दबदबा रहा। महिम वर्मा गुट ने पैनल के सभी पदों पर जीत दर्ज की है।
अध्यक्ष पद पर जोत सिंह गुनसोला, सचिव पद पर महिम वर्मा, उपाध्यक्ष पद पर धीरज भंडारी, कोषाध्यक्ष पद पर मानस मेघवाल, संयुक्त सचिव पद पर सुरेश सोनियाल, काउंसलर पर एसके गैरोला व गवर्निंग काउंसिल सदस्य के लिए इंद्रमोहन बर्थवाल व यूसी जोशी चुने गए।
बता दें कि हरिद्वार रोड स्थित होटल सरोवर प्रीमियर में दोपहर 12 बजे से मतदान शुरू हुआ था जो तीन बजे तक चला। एसोसिएशन के 54 सदस्यों ने वोट डाले।
-जोत सिंह गुनसोला, अध्यक्ष, सीएयू
युवाओं को बेहतर मंच तक पहुंचाना और उन्हें तैयार करना प्राथमिकता रहेगी। खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। सीएयू बेहतर कार्य कर रही है। आगे भी बेहतर कार्य करती रहेगी। पिछली कार्यकारिणी के कामकाज पर ही एसोसिएशन के सदस्यों ने वोट देकर मुहर लगाई है।