फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Corona Update: 115 नए संक्रमित मिले, 18 से अधिक उम्र वालों को लगनी शुरू हुई निशुल्क बूस्टर डोज

Fri, 15 Jul 2022 07:31 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश की रिकवरी दर 95.60 प्रतिशत और संक्रमण दर 6.95 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं, प्रदेश में फिलहाल 515 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
बूस्टर डोज का शुभारंभ करते सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 115 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 53 मरीज ठीक हुए हैं। शुक्रवार को एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में फिलहाल 515 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 1540 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 79, हरिद्वार में 13, नैनीताल में 07, ऊधमसिंह नगर में 11, अल्मोड़ा, चमोली व टिहरी में एक-एक और उत्तरकाशी में दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 95.60 प्रतिशत और संक्रमण दर 6.95 प्रतिशत दर्ज की गई।

आज से लगनी शुरू हुई निशुल्क कोविड बूस्टर डोज

कोविड टीकाकरण का अमृत महोत्सव उत्तराखंड में भी शुरू हो गया है। शुक्रवार को देहरादून के गांधी शताब्दी चिकित्सालय में टीकाकरण केंद्र पर मुख्यमंत्री धामी और स्वास्थ्य मंत्री ने अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान सबसे पहले मुख्यमंत्री धामी और लाभार्थी अनिता जोशी को बूस्टर डोज लगवाई गयी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें