अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने उत्तराखंड दौरे से पहले प्रदेश कांग्रेस राजनीतिक मामलों की समिति का एलान किया। समिति में वरिष्ठ नेताओं के साथ ही विधायकों व पूर्व मंत्रियों को शामिल किया गया।
बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला: धाम पहुंची चार सदस्यीय जांच टीम; गणना कक्ष का किया निरीक्षण, सीसीटीवी खंगाले
समिति में 23 वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसमें प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, सीडब्लूसी सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, प्रदेश सह प्रभारी मनोज यादव, सुरेंद्र शर्मा, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत, उप नेता भुवन कापड़ी, प्रकाश जोशी, विधायक तिलक राज बेहड़, ममता राकेश, मनोज तिवारी, विक्रम सिंह नेगी, रवि बहादुर, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह कुंजवाल, नव प्रभात, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, महेंद्र पाल सिंह, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी शामिल हैं।