फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सीएम पुष्कर सिंह धामी की घोषणा, प्रदेश में जल्द होगी 1550 कांस्टेबलों की भर्ती

Tue, 06 Jun 2023 12:20 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

सीएम ने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से भर्तियों में नकल की बात सामने आ रही थी। इसे लेकर सरकार सख्त है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड पुलिस में जल्द ही कांस्टेबल के 1550 पदों पर नई भर्ती होगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान इसकी घोषणा की। इस दौरान सीएम धामी ने उत्तराखण्ड पुलिस में आरक्षी जनपदीय पुलिस, आरक्षी पीएसी/आईआरबी तथा फायरमैन पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से भर्तियों में नकल की बात सामने आ रही थी। इसे लेकर सरकार सख्त है। उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां नकल विरोधी कानून लागू हुआ है। किसी भी युवा के साथ सरकार अन्याय नहीं होने देगी।

Uttarakhand: सीएम धामी बोले- जल्द नई रोजगार नीति लाएगी सरकार, दो लाख से ज्यादा स्वरोजगार देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें