फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सीएम धामी ने किया साफ, ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में ही होगा विधानसभा का बजट सत्र

Wed, 21 Jan 2026 06:13 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Budget Session 2026: उत्तराखंड बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में ही आहूत किया जाएगा।  
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड का आगामी बजट सत्र 2026 ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बीते वर्ष भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में ई-नेवा के काम के चलते बजट सत्र देहरादून में कराया गया था। लेकिन इस बार बजट सत्र भराड़ीसैंण में ही होगा, इसके लिए पहले से तैयारी चल रही है।

विज्ञापन


कैबिनेट ने बजट सत्र पर निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया है। बुधवार को मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा, बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में होता है। पिछले साल भी बजट सत्र वहीं प्रस्तावित था लेकिन विधानसभा भवन में मरम्मत कार्य के चलते देहरादून में कराना पड़ा।

विधानसभा अध्यक्ष ने भी भराड़ीसैंण विधानसभा में सत्र न होने पाने पर स्थिति स्पष्ट की थी लेकिन इस बार सरकार की पहले से तैयारी है कि बजट सत्र भराड़ीसैंण विधानसभा में ही कराया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित उत्तराखंड के संकल्प को पूरा करने के लिए बजट कैसा होना चाहिए, इसके लिए सरकार की ओर से सभी वर्गों व हितधारकों से सुझाव भी लिए जा रहे हैं। अच्छे सुझावों को बजट में शामिल किया जाएगा।

Uttarakhand:  बजट का 30 प्रतिशत हिस्सा महिलाओं के लिए हो, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र
 

विज्ञापन

सरकार की ओर से जहां भी बजट सत्र कराने का निर्णय लिया जाता है उसके लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। गैरसैंण में बजट सत्र कराने की हमारी तैयारी पूरी है। वैसे भी बजट सत्र गैरसैंण में ही होता है।
-ऋतु खंडूड़ी भूषण, विधानसभा अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें